फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Supervisor caught young man giving paper in place of student

Yamuna Nagar News: छात्र की जगह पेपर दे रहे युवक को सुपरवाइजर ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Supervisor caught young man giving paper in place of student
ओपन बोर्ड की परीक्षा में दूसरे की जगह हिंदी का पेपर दे रहे आरोपी युवक को सुपरवाइजर ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में परमिंद्र कौर ने बताया कि बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उसकी ड्यूटी एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर सुपरवाइजर लगी हुई है। स्कूल में हिंदी का पेपर था। वह कमरा नंबर पांच में जब ड्यूटी कर रही थी तो हस्ताक्षर चार्ट पर हस्ताक्षर करवाते हुए एक को दूसरे छात्र के स्थान पर पेपर देते हुए पकड़ा। हाजिरी शीट पर भी उसकी फोटो छात्र की फोटो से मैच नहीं हुई तो उन्होंने छात्र से पूछताछ की। वह परीक्षार्थी के जाली हस्ताक्षर करके हेराफेरी कर परीक्षा में बैठा था। इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सुपरवाइजर परमिंद्र कौर की शिकायत पर परीक्षा दे रहे छात्र पर केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed