फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sunshine after two days, possibility of rain for two days from tomorrow

Yamuna Nagar News: दो दिन बाद खिली धूप, कल से दो दिन बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
Sunshine after two days, possibility of rain for two days from tomorrow
यमुनानगर। दो दिन बूंदाबांदी के बाद बुधवार को आसमान साफ हो गया है। इस दौरान हल्की धूप निकली। धूप निकलने से दो दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से काफी राहत मिली। इससे पारा भी चढ़ा और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम पारा भी चढ़ा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ होने व धूप निकलने से लोगों ने इसका लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

दो दिन वीरान रहे शहर के पार्कों में बुधवार को अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति अच्छी रही। दूसरी तरफ मौसम साफ होने से ईसाई समुदाय के लोगों में काफी खुशी रही। चूंकि बुधवार को क्रिसमस था और खराब मौसम इसके उत्साह में खलल डाल सकता था। ऐसे में धूप निकलने से गिरजाघरों में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में लोगों की उपस्थिति से दुकानदारों के चेहरे खिल गए। चूंकि दो दिन से खराब मौसम के कारण बाजार में दुकानें देरी से खुली और जल्दी बंद हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश से सर्दी में इजाफा होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के साथ तेज बर्फीली हवा चलने का पूर्वानुमान है। जो कड़ाके की सर्दी का एहसास करवाएगी। महीने का अंतिम सप्ताह में काफी ठंड पड़ेगी। जबकि जनवरी के पहले सप्ताह से कोहरा व पाला पड़ेगा। जो गेहूं व गन्ने की फसल के फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी बर्फीली हवा
विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम 21.9 और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। करीब आठ किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवा चलेगी, जिससे ठिठुरन बनी रहेगी। जबकि शुक्रवार व शनिवार को काले बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और तापमान भी कम रहेगा। जबकि 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चलेगी। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सर्दी में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed