{"_id":"6a650fa0bd27400dd701d3ee","slug":"sunrise-public-school-champions-in-kabaddi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160154-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सनराइज पब्लिक स्कूल कबड्डी में चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सनराइज पब्लिक स्कूल कबड्डी में चैंपियन
Sun, 26 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सनराइज स्कूल में प्रबंधकों के साथ विजेता खिलाड़ी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सनराइज पब्लिक स्कूल, खिजराबाद के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और लॉन्ग जंप में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक कबड्डी टीम ने शानदार तालमेल और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 बालक कबड्डी और अंडर-14 बालिका कबड्डी टीमों ने कड़े मुकाबलों के बाद द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने भी बेहतरीन रणनीति के साथ खेलते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा 11वीं के छात्र लक्ष्य ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सयान और पूर्णिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में मिली सफलता के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह और प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को तैयार करने वाले खेल प्रशिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।