फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sugarcane area reduced, sugar mill also reduced crushing target

Yamuna Nagar News: गन्ने का रकबा कम, शुगर मिल ने भी घटाया पेराई का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane area reduced, sugar mill also reduced crushing target
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर।
सरस्वती शुगर मिल ने इस बार गन्ना पेराई का टारगेट कम कर दिया है। इसकी वजह शुगर मिल के क्षेत्र में गन्ने का रकबा कम होना है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 10452 एकड़ गन्ना खेतों में कम लग पाया है। जिस वजह से शुगर को भी अपना लक्ष्य कम करना पड़ा। इस बार शुगर मिल ने 160 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है। जबकि गत वर्ष शुगर मिल ने 175 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा था। शुगर मिल में 12 नवंबर को गन्ना पेराई शुरू होगी। जिसके लिए शुगर मिल में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
शुगर मिल में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला के गन्ना उत्पादक किसान गन्ना डालते हैं। तीनों जिलों में 21147 किसान गन्ने की खेती करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा यमुनानगर में 18999 किसान, अंबाला में 1401 व कुरुक्षेत्र में 747 किसान हैं। पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण गन्ने की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसलिए किसानों का गन्ने से मोह भंग हुआ है। यमुनानगर इस साल 8443.38 एकड़, कुरुक्षेत्र 1245 एकड़ व अंबाला में 764 एकड़ गन्ने का रकबा कम हुआ है। जिस कारण गन्ने का कुल रकबा 85638 एकड़ में सिमट गया। वहीं 2023-24 में गन्ने का रकबा 96090.39 एकड़ था।
विज्ञापन

----------


इस बार समय से पहले बंद हो गया था शुगर मिल
गन्ने की कमी के चलते इस बार सरस्वती शुगर मिल समय से पहले ही बंद हो गया था। 157 दिनों तक चले शुगर मिल में इस बार केवल 146 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की ही पेराई हो सकी थी जो पिछले साल से 20 लाख 27 हजार क्विंटल कम थी। गत वर्ष मिल में 166 लाख 36 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की गई थी। गन्ना नहीं मिलने से इस बार शुगर मिल को करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना आने तक चलेगी शुगर मिल: डीपी सिंह
सरस्वती शुगर मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (केन) डीपी सिंह ने बताया कि शुगर मिल 12 नवंबर से शुरू हो रही है। इस साल 160 लाख गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जिन किसानों का बोंड किया हुआ गन्ना खेतों में खड़ा रहेगा तब तक शुगर मिल चलता रहेगा। जो टारगेट रखा जाता है उससे ज्यादा गन्ना भी मिल में आ जाता है।
----------

शुगर मिल क्षेत्र में गन्ने का रकबा एकड़ में:
2016-17 - 80 हजार
2017-18 - 99 हजार
2018-19 - 96 हजार
2019-20 - 85 हजार
2020-21 - 85 हजार
2021-22- 90 हजार
2022-23 - 97 हजार
2022-23 - 97 हजार
2023-24 - 96 हजार
2024-25 - 85 हजार
--------

शुगर मिल क्षेत्र में गत व इस वर्ष गन्ने के रकबा में अंतर:
जिला 2023-24 2024-25
अंबाला 6109 5345
कुरुक्षेत्र 4349 3104
यमुनानगर 85632 77189
कुल 96090 85638
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed