फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sugar mill first started in Yamunanagar in Haryana, target of crushing 175 lakh quintals of sugarcane

Haryana: यमुनानगर में सबसे पहले चली शुगर मिल, 175 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य

Tue, 31 Oct 2023 04:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 31 Oct 2023 04:52 PM IST
सार

सरस्वती शुगर मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (केन) डीपी सिंह ने बताया कि सीजन 2023-24 के लिए पर्ची वितरण का कार्य पारदर्शिता के साथ तैयार करके एडवांस कैलेंडरिंग कर दी गई है। मिल से गन्ने की पर्ची जारी होते ही मैसेज संबंधित किसान के पास पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Sugar mill first started in Yamunanagar in Haryana, target of crushing 175 lakh quintals of sugarcane
यमुनानगर में चीनी मिल की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में मंगलवार को विधिवत पूजन के बाद गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया। इसका उद्धाटन मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा व एमडी आदित्य पुरी के बेटी नयना पुरी ने किया। मैनेजमेंट ने इस बार शुगर मिल में 175 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है। मिल में सबसे गन्ना सप्लाई करने वाले किसान किसान रूलाहखेड़ी गांव के किसान मुकेश कुमार, करेहड़ा खुर्द गांव के घनश्याम दास को सम्मानित किया गया। वहीं गन्ना क्रय केंद्र नकुंभ से आई गाड़ी के ड्राइवर पवन कुमार को फूलाें का हार पहना कर व उपहार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


96 हजार एकड़ है गन्ने का रकबा
शुगर मिल में जो गन्ना आता उसका रकबा करीब 96 हजार एकड़ है। गन्ने की खरीद के लिए मिल मैनेजमेंट ने इस बार 45 खरीद केंद्र बनाए हैं। किसान अपना गन्ना ट्रालियों के माध्यम से खरीद केंद्रों पर डालेंगे। खरीद केंद्र से गन्ना ले जाने के लिए शुगर मिल ने अपने वाहन लगाए हैं। इसके अलावा किसान सीधे शुगर मिल में भी गन्ना डाल सकते हैं। गत वर्ष शुगर मिल में 166 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। 28 वर्ष बाद 31 अक्टूबर को मिल का पेराई सीजन शुरू हुआ है। इससे पहले वर्ष 1995 में इसी तारीख को शुभारंभ हुआ था। पिछले साल सात नवंबर को मिल चला था। सरस्वती शुगर मिल हरियाणा व पंजाब की पहली शुगर मिल है जोकि इतनी जल्दी शुरू हुई है।
विज्ञापन


22 हजार किसानों को फायदा
मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा व नयना पुरी ने बताया कि मिल का पेराई सीजन शुरु होने से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला जिला के करीब 22 हजार किसानों को फायदा होगा। किसान समय पर गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। खेत खाली करने के लिए उनको औने-पौने दामों में कोल्हू कलेसर पर गन्ना नहीं डालना पड़ेगा। 25 से 30 हजार एकड़ में किसान गन्ना काट कर गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। लेबर की समस्या को देखते हुए 38 केन लोडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची जारी होते ही किसान को मिलेगा मैसेज: डीपी सिंह
सरस्वती शुगर मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (केन) डीपी सिंह ने बताया कि सीजन 2023-24 के लिए पर्ची वितरण का कार्य पारदर्शिता के साथ तैयार करके एडवांस कैलेंडरिंग कर दी गई है। मिल से गन्ने की पर्ची जारी होते ही मैसेज संबंधित किसान के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अपना गन्ना पर्ची पर अंकित तारीख व गन्ना किस्म के अनुसार ही मिल में डालें। क्योंकि एडवांस कैलेंडरिंग में फेल हुई पर्ची के बदले दूसरा इंडेंट जारी करने का प्रावधान नहीं है। किसान बाॅडिंग की मात्रा के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति करें ताकि कम आपूर्ति के कारण लगाई गई पैनल्टी से बचा जा सके।


गेहूं की बिजाई जल्द कर पाएंगे
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान संजू गुंदियाना व भाकियू (रतनमान) के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि शुगर मिल समय से पहले चला है इससे किसानों को काफी लाभ होगा। शुगर मिल चलने से पहले किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल रेट घोषित करना चाहिए था। उन्होंने सरस्वती शुगर मिल मैनेजमेंट से भी निवेदन किया कि किसानों को समय पर इंडेंट दिए जाएं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed