फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

पश्चिमी यमुना नहर में कूदा युवक, नहीं लगा पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
sucide
पश्चिमी यमुना नहर में फतेहपुर पुल से एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक युवक का पता नहीं लग पाया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले नहर में डूबे युवक की बाइक की टक्कर लगने से एक महिला घायल हो गई थी। उसके परिजन युवक को परेशान कर रहे थे। पुलिस युवक की नहर में देर शाम तक तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार खारवन निवासी 21 वर्षीय अंकित प्राइवेट अस्पताल में जॉब करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उसकी बाइक से गांव की ही एक महिला टक्कर लगने से घायल होगई थी। हालांकि अंकित के परिजनों ने उसे उपचार दिलाया था। लेकिन फिर भी घायल महिला के परिजन उसे परेशान कर रहे थी। जिससे अंकित परेशान था। इसी के चलते कई दिन से वह मानसिक परेशान चल रहा था। सोमवार को वह बिना बताए घर से निकल गया। इसके बाद फतेहपुर पुल से नहर में कूद गया। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और नहर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बुड़िया थाना प्रभारी मेम सिंह का कहना है कि युवक की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed