फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

चोरी का आरोप लगने से आहत टिंबर संचालक ने नहर में कूद दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
sucide
टिंबर की दुकान के बाहर से 2.80 लाख रुपये और एक बाइक चोरी हो गई। इसका आरोप लगने से आहत यमुना टिंबर के संचालक गांव नागल निवासी पंकज ने शनिवार को आवर्धन नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। युवक का शव सोमवार को आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट से बरामद किया गया।
विज्ञापन

उसके भाई ने चोरी का आरोप लगाने वाले दो लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मामले की जांच कर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव नागल निवासी गोपाल राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई है। जिनमें छोटा पंकज व सबसे छोटा मोहन है। वह गांव में खेतीबाडी करके अपना गुजारा चलाते है। उसके भाई पंकज की लक्कडमंडी पांसरा में यमुना टिंबर के नाम से दुकान है। 18 सितंबर को अंकित टिंबर के बाहर से एक बाइक चोरी हुई थी। बाइक में रखे 2 लाख 80 हजार रुपये भी चोरी हुए थे। चोरी के मामले में उसके भाई पंकज उर्फ बिटटू का नाम आया था। जिसको लेकर मंडी के आढ़तियों ने उसे बुलाया था। इस चोरी के मामले में अंकित व शीशपाल उसके भाई पर चोरी का आरोप लगा रहें थे। यह बात उसके भाई पंकज ने उसे आकर बताई। उसने उसको समझाया कि कोई बात नहीं सुबह जाकर हम अपना पक्ष रखकर बात करेगें। लेकिन उसके भाई पंकज ने अंकित व शीशपाल द्वारा लगाए झूठे आरोपों से तंग आकर 19 सितंबर को आवर्धन नहर में नागल के पास से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई के शव की आवर्धन नहर में तलाश की। 21 सितंबर को उसके भाई पंकज का शव ठसका पावर प्लांट से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई ने अंकित व शीशपाल के झूठे आरोपों से तंग आकर व परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। शव मिलने की सूचना पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीन आफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मृतक के शव की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूर्णसिंह मंढान का कहना है कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed