फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

नहर की जालियों में फंसा मिला लापता विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
sucide
sucide - फोटो : Yamuna Nagar
दो दिनों सेे लापता विवाहिता का शव शुक्रवार को दादूपुर हेड पर जालियों में फंसा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त जैयधर निवासी सुभाना के रूप में हुई। मृतक महिला के बारे में थाना छछरौली में एक दिन पहले लापता होने का मामला दर्ज किया हुआ है। मृतक महिला की शिनाख्त कर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करके शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति व उसकी सास के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक महिला का शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

छछरौली की रहीमियां कॉलोनी निवासी मामुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुभाना (32) की 13 साल पहले जैयधर निवासी रिंकू के साथ शादी की थी। शादी से उनके पास 12 साल व 6 साल के दो बेटे हैं। आरोप है कि रिंकू शराब पीने का आदी था जो कि अक्सर शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता रहता था। जिससे वह बहुत परेशान रहती थी और उनके घर में कलेश रहता था। मामूद्दीन ने बताया कि उसके इस व्यवहार से तंग आकर कई बार बिरादरी की पंचायत भी बुलाई गई और उसने पंचायत में माफी मांगी और दोबारा शराब पीकर मारपीट ना करने का वादा किया। उसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और इसी तरह से लड़की को रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी रिंकू ने दो दिन पहले भी उसकी लड़की के साथ शराब पीकर मारपीट की। सूचना पर जब वे उसका हाल-चाल जानने के लिए उसके ससुराल गए तो उन्होंने बताया कि वह शाम के सात बजे घर से कहीं चली गई है। जिसके बारे में ससुराल पक्ष व मायके वालों की तरफ से थाना छछरौली में शिकायत दी। शिकायत पर छछरौली पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी के साथ पहले भी मारपीट करते थे। दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसकी सास व उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की। फिर विवाहिता के शव को नहर में डाल इसको सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी पिछले 13 सालों से उनके अत्याचार सह रही थी और वह इतनी कमजोर नहीं थी कि सुसाइड कर ले। अगर उसको आत्महत्या करनी होती तो वह अब से पहले यह कदम उठा चुकी होती। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष से उसके पति का उसकी सास ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की है। थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में मृतका के पिता मामुद्दीन की शिकायत पर उसके पति रिंकू व उसकी मां शमशाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शमशाद को ही जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed