फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sucide
पांसरा फाटक के नजदीक रामनगर चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12527) के आगे कूूदकर व्यक्ति ने जान दे दी। मीमो द्वारा सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। देर शाम तक मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जीआरपी के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें मीमो से सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के नजदीक एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव रेलवे लाइनों के बीच पड़ा है। सूचना पर वे अन्य पुलिस कर्मी के साथ मौके पर गए थे। यहां उन्हें लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह अप ट्रैक पर पड़ा था। रामनगर चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12527) के चालक ने अपनी मीमो में कहा कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या की है। एएसआई बलजीत का कहना है कि यह व्यक्ति स्थानीय नहीं लग रहा। कोई बिहार का मजदूर हो सकती है। व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास की फैक्ट्रियों में सूचना दे दी गई है। शव को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया है। यदि इस अवधि में पहचान हो जाती है तो ठीक, नहीं तो फिर पुलिस स्वयं ही पोस्टमार्टम करवाई कर शव को अंतिम संस्कार करवा देगी। वहीं, मृतक के सुसाइड करने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के आने पर ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed