फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Submersible motor worth Rs 2 lakh stolen from shop by breaking shutter

Yamuna Nagar News: शटर तोड़ कर दुकान से दो लाख रुपये की सबमर्सिबल मोटर चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Submersible motor worth Rs 2 lakh stolen from shop by breaking shutter
कपालमोचन मार्ग पर वीरवार रात सबमर्सिबल मोटर की दुकान का शटर तोड़ चोरों ने एक दर्जन से अधिक मोटरें चोरी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चौराही निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह कपालमोचन मार्ग पर नलकूप की सबमर्सिबल मोटर को बेचने व ठीक करने का काम करता है। रात वह दुकान का काम खत्म करने शटर बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह पास के दुकानदार ने फोन पर सूचना दी की उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। दुकान में जांच करने पर पता चला की दुकान में रखी नई व मरम्मत करने आई 13 सबमर्सिबल मोटर गायब थी। संदीप कुमार ने बताया कि मोटर की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। संदीप कुमार ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed