{"_id":"67db2fdf15d96b46cd0b6357","slug":"subhash-kamboj-got-first-prize-in-agricultural-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134761-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कृषि मेले में सुभाष कांबोज को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कृषि मेले में सुभाष कांबोज को मिला प्रथम पुरस्कार
Thu, 20 Mar 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि के साथ-साथ मधुमक्खी पालन का व्यवसाय करने पर हाफिजपुर गांव के प्रगतिशील किसान सुभाष कांबोज को चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित कृषि मेले में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पर डीसी पार्थ गुप्ता ने सुभाष कांबोज को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सुभाष कांबोज ने बताया कि वर्ष-1996 में मात्र छह डिब्बों से व्यवसाय शुरू किया। आज प्रतिवर्ष 120-130 टन शहद फिल्टर कर स्वयं मार्केटिंग कर रहे हैं। वे 23 किस्म का शहद व पांच अन्य उत्पाद तैयार कर रहे हैं। उन्होंने 20 अन्य लोगों को रोजगार दिया हुआ है। उनके पास मधुमक्खियों के करीब दो हजार डिब्बे भी हैं। गांव में शहद की प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई हुई है। उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में 75 वें व 99 एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे व्यवसाय के बारे में चर्चा कर चुके हैं। 100 वें एपिसोड के दौरान सुभाष कांबोज अप्रैल-2023 में चार दिन तक पीएम के विशेष मेहमान बनकर रहे। उसके बाद उनको मिलेनियर फार्मर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उनको ब्राजील के राजदूत द्वारा दिया गया था। वर्ष-2017 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल भी उनको मधु पालन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर, कृषि विज्ञान केंद्र दामला, जिला उद्यान विभाग व जिला प्रशासन की ओर से भी उनको सम्मानित किया जा चुका है। सरसों के फूलों का शहद, सफेदे, सौंफ, शीशम, धनिया, जंगली शहद, कीकर, अजवाइन, लीची, कड़ी पत्ता, तुलसी, जामुन, करंज का, बेर के फूलों का, लाहुल स्पीति अजवाइन शहद, छोटी मधुमक्खी का शहद व नीम का शहद प्रोसेस करते हैं, उनकी पैकिंग करते हैं और बाजार में मार्केटिंग करते हैं। इसके अलावा बी-वैनम, रॉयल जेली, बी-पॉलन, बी-प्रपॉलिश व कॉम्ब हनी भी तैयार कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -