{"_id":"6ae2465b97271a404d0e168b","slug":"students-won-awards-in-eight-categories-at-the-youth-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165340-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने आठ विधाओं में जीते पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने आठ विधाओं में जीते पुरस्कार
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने डीएवी कॉलेज में हुए तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, लिटरेरी और फाइन आर्ट्स सहित 18 विधाओं में भाग लिया। इनमें आठ विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा और वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में विद्यार्थियों नेप्रथम स्थान मिला। वेस्टर्न सोलो सॉन्ग और क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो में उन्होंने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग और कोलाज मेकिंग में तृतीय, कार्टूनिंग में द्वितीय और ग्रुप डांस जनरल में तृतीय पुरस्कार हासिल किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र, नकद राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति प्रधान प्रवीण गोयल, उपप्रधान भारत भूषण, अध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल और प्राचार्या डॉ. करुणा ने विजेताओं और सांस्कृतिक विभाग की टीम को बधाई दी।
प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों को मूल्यपरक शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना कॉलेज का मुख्य उद्देश्य है। सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष डॉ. वीरा रानी, प्रो. सीमा जैन, प्रो. सपना, प्रो. हिना और प्रो. मंजू ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।