फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students without SLC will not be able to take admission in other schools

बिना एसएलसी के विद्यार्थी दूसरे स्कूल में नहीं ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Students without SLC will not be able to take admission in other schools
बिना विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र के किसी भी स्कूल में प्रवेश मिलने के निर्णय पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अब किसी दूसरे स्कूल में जाने के लिए विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। सरकार के इस आदेश के खिलाफ निजी स्कूल प्रबंधक हाईकोर्ट चले गए थे। जिसके बाद इस पर रोक लगा दी गई। वहीं शिक्षा निदेशालय की ओर से भी सभी जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे पत्र जारी कर सूचित किया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर से ही स्कूल फीस को लेकर घमासान चल रहा है। संक्रमण के कारण लोगों को रोजगार व धंधे चौपट होने के कारण वे निजी स्कूलों की भारी भरकम फीस के कारण अभिभावक बच्चों का दाखिला दूसरे व सरकारी स्कूल में करवाना चाहते थे। जिसके लिए प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती है। निजी स्कूलों ने बिना बकाया चुकाए प्रमाण पत्र जारी करने से मना कर दिया। जिस पर सरकार ने आदेश जारी करते हुए बिना प्रमाण पत्र के किसी भी स्कूल में प्रवेश को मंजूरी दे दी थी। इस दौरान काफी बच्चे दूसरे स्कूल चले गए थे। इसे निजी स्कूल प्रबंधकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। उच्च न्यायालय ने सरकार के इस आदेश पर रोक लगा दी। आदेशों पर रोक लगने से दाखिला के लिए प्रमाण पत्र आवश्यक हो गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान ने बताया कि निदेशालय ने इस बारे पत्र जारी किया है। बात दें कि इस दौरान करीब दस प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे निजी या सरकारी स्कूल में प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल पहले से ही बंद थे। ऐसे में संचालक व्यवस्था गड़बड़ाने की बात कहकर अभिभावकों से पूरी फीस ले रहे थे। परंतु सुप्रीम कोर्ट ने निजी स्कूल प्रबंधकों को केवल ट्यूशन फीस लेने के आदेश दिए। वहीं लॉकडाउन व संक्रमण के कारण लोगों को अपने रोजगार व नौकरी तक से हाथ धोना पड़ा। ऐसे में स्कूल फीस उन्हें भारी पड़ने लगी। लोगों ने बड़े पब्लिक स्कूल से बच्चों को निकाल कर कम खर्चीले स्कूल में दाखिला करना चाहा। जिस पर सरकार ने स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के बिना ही दाखिला देने के आदेश जारी कर दिए। ऐसे में विद्यार्थी स्कूल छोड़ने लगे। लॉकडाउन के कारण निजी स्कूलों के शुल्क लोगों के पास बकाया था। स्कूल छोड़ने के बाद शुल्क मिलने के कोई उम्मीद नहीं थी। ऐसे में निजी स्कूल प्रबंधकों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दे दी।
विज्ञापन

सरकार ने विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र के बिना किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों के प्रवेश दिए जाने के आदेश जारी किए थे। इससे निजी स्कूल प्रबंधकों को भी भारी नुकसान हो रहा था। आदेश को कोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। अब एसएलसी के बिना दूसरे स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा। स्कूल का शिक्षा का शुल्क थलेने का अधिकार है। कोरोना संक्रमण के कारण आई आर्थिक परेशानियों को संचालक भी समझते हैं और इसके लिए अभिभावकों संग समांजस बनाकर काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन साहनी, यमुनानगर डिस्ट्रिक प्राइवेट स्कूल एसोसिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed