फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will tell the importance of science in life through essay

Yamuna Nagar News: विद्यार्थी निबंध से बताएंगे विज्ञान का जीवन में महत्व

Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students will tell the importance of science in life through essay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के विद्यार्थी सामान्य जीवन में विज्ञान की आवश्यकता व महत्व का अपने शब्दों में निबंध से बताएंगे। इसके लिए विद्यार्थी जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता में नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता हरियाणा, सीबीएसई और आईसीएसई सभी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए होगी। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को विषय भी दिए गए हैं। इन विषयों पर ही विद्यार्थियों को निबंध लिखने होंगे। दरअसल विद्यार्थियों की विज्ञान में रूचि पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कई तरह के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुझान बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों में विज्ञान नाटक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब विभाग की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान निंबध प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। निबंध लेखन के लिए विभाग की ओर से रीयूज, रिड्यूस, रीसाइकिल, मेजर्स ऑफ सेव एनवायरनमेंट, क्रॉप लर्निंग इन नॉर्थ इंडिया, एक्सरसाइज एंड हेल्थ विषय विद्यार्थियों को दिए गए हैं। इन विषयों पर विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी में 800 से 1000 शब्दों के निबंध लिखना होगा।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों से सूची मांगी गई है। वहीं, जिलास्तरीय स्पर्धा के विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर मुख्यालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। आदेशों पर प्रतियोगिता करवाने को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए 25 अक्टूबर तक स्कूलों से प्रतिभागियों के नाम मांगें गए हैं। एक स्कूल से केवल तीन ही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में जिले सभी हरियाणा व केंद्रीय बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्राचार्यों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। 29 अक्टूबर को मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता की 10 बेहतरीन प्रस्तुतियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed