{"_id":"6894fac76c749c6c5b0718b8","slug":"students-will-show-their-talent-by-presenting-their-own-haryanvi-songs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141937-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अपने लिखे हरियाणवी गीत पर प्रस्तुति दे प्रतिभा दिखाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अपने लिखे हरियाणवी गीत पर प्रस्तुति दे प्रतिभा दिखाएंगे छात्र
Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लिखा गया गीत गाने का अभ्यास करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : सोम यादव (फाइल फोटो)
संवाद न्यूज एजेेंसी
जगाधरी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार समारोह में विद्यार्थी किसी पेशेवर गायक या फिल्मी गीत पर प्रस्तुति न देकर स्वयं लिखे व गाए गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस गीत हरियाणा की समृद्ध धरोहर गुणगान और नृत्य में हरियाणवी लोक परंपरा की झलकियां दिखाई देंगी।
प्रस्तुति देने के लिए विद्यार्थी जी-जान से तैयारी में जुटे हैं। गीत तैयार करने में शिक्षा विभाग की संगीत एवं कला दल ने सहयोग किया है। दुनिया के सब झंडों में म्हारा झंडा सबसे प्यारा है, जान वार देंगे इसके खातिर यो जी तै भी प्यारा है इस गीत के बोल हैं। समारोह में स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। विभाग इस बार शिक्षा विभाग की स्कूली विद्यार्थियों की टीम एक नए अंदाज में प्रस्तुति देगी।
यह प्रस्तुति पूरी तरह हरियाणवी संस्कृति व सभ्यता पर आधारित रहेगी। इसकी विशेषता यह रहेगी कि पहले से चले आ रहे फिल्मी, हरियाणवी गीतों पर विद्यार्थी प्रस्तुति नहीं देगी। इसके लिए वे स्वयं गीत तैयार कर रहे हैं। यह गीत जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर तैयार किया जा रहा है। दरअसल स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर साल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी प्रस्तुति देते हैं।
विज्ञापन
इसमें सरकारी के साथ निजी स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल किए जाते हैं, ताकि प्रस्तुति बेहतरीन रहे। हर साल समारोह में विद्यार्थी विभिन्न हरियाणवी व फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देते थे। परंतु इस बार जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने विभाग की संगीत एवं कला मंडली से कुछ नया करने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर बार तीन-चार गीतों पर ही प्रस्तुति होती है, जबकि इसमें नयापन लाना चाहिए। इसके लिए अपना हरियाणवी गीत तैयार किया जाना चाहिए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने गीत तैयार करने के लिए कुछ पंक्तियां व शब्द भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस गीत में हरियाणा की बात होगी और सभी विशेषताओं का जिक्र किया जाएगा। वहीं, यह नया गाना हरियाणा की युवा शक्ति व देशभक्ति के बारे सभी को बताएगा। उन्होंने बताया कि इस गीत पर विद्यार्थी अभ्यास कर रहे और यह कंपोज किया जा रहा है।