{"_id":"665f79cf940bcf8675019eb6","slug":"students-will-learn-robotic-science-in-the-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119947-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में विद्यार्थी सीखेंगे रोबोटिक साइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में विद्यार्थी सीखेंगे रोबोटिक साइंस
Wed, 05 Jun 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ की स्टेम लैब में समर कैंप की शुरुआत की गई। कैंप विद्यालय की स्टेम लैब में 15 दिन चलेगा। मास्टर ट्रेनर रामपाल विद्यार्थियों को हर दिन सुबह सात से दस बजे तक विभिन्न गतिविधियां सिखाएंगे।
प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल ने बताया कि स्कूल में रोबोटिक साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए प्रयोगशाला विभाग की ओर से स्थापित की गई है। जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारियां प्रयोग विधि से दी जाती हैं। कैंप के नोडल इंचार्ज विनोद सैनी ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को ई-मेल आईडी बनाना, यू-ट्यूब, पीपीटी, गूगल ड्राइव, पिकटो बॉक्स, वेदर मॉनिटरिंग, अल्ट्रासोनिक सेंसर के बारे में बताया जाएगा।
इसके अलावा सेल्फ ड्राइविंग कार वेस्ट मैनेजमेंट, लूप इन पाइथन, मैनुअल कंट्रोल कार कॉन्सेप्ट, फेस डिक्टेक्शन इत्यादि जानकारियां हर दिन तीन घंटे के सत्र में दी जाएगी। शिविर में विद्यालय के 40 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान हरजीत सिंह, रक्षवीर सिंह, महेश कुमार, रजनी देवी, प्रिया सहित अन्य उपस्थित रहे।