फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will be made aware about sports.

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को खेलों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Sun, 28 Jun 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jun 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Students will be made aware about sports.
जगाधरी। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगे। खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर विद्यालय में टीम का गठन भी किया जाएगा। हर विद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए टीम तैयार की जाएगी, जिससे ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के खेल विभाग की ओर से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। नियमित अभ्यास व प्रतियोगिताओं में सहभागिता से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होगी। इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तर का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे बड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए समय-समय पर चयन प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विभिन्न स्तरों की स्पर्धाओं में जिले का प्रदर्शन भी बेहतर होगा। वहीं, नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आदत विकसित होगी और वे शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि विद्यार्थियों का रुझान खेलों में बढ़े इसके लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का विकास करना है। संवाद
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed