{"_id":"68b744d4419091c0ff08588c","slug":"students-who-missed-admission-in-ignou-got-another-chance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143225-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इग्नू में दाखिले से चूके विद्यार्थियों को मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इग्नू में दाखिले से चूके विद्यार्थियों को मिला एक और मौका
Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से दाखिले की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर अब 15 सितंबर कर दिया है। यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिन्हें मेरिट या अन्य कारणों के चलते पूर्व में दाखिला नहीं मिल सका था।
इग्नू की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और परंपरागत शिक्षा को सरल एवं सुलभ तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू केवल डिग्री आधारित कोर्स ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रमों की भी पेशकश कर रही है जो विशेष रूप से स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये कोर्स ओडीएल और ऑनलाइन दोनों मोड में उपलब्ध हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल बताया कि इग्नू के अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर के आसपास रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और परीक्षाएं भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
इग्नू लगभग 350 से अधिक कार्यक्रम संचालित हैं, जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर अपना दाखिला करवा सकते है।