{"_id":"6699a1896b11b9504d020314","slug":"students-were-overjoyed-to-receive-the-honour-from-the-chief-minister-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122204-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर खुशी से झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर खुशी से झूमे विद्यार्थी
Fri, 19 Jul 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लेकर नाम चमकाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में राज्यस्तरीय समारोह करवाया गया। मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी रहे।
समारोह जिले के आठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री से सम्मान पाने को लेकर विद्यार्थी बेहद उत्साहित व व्याकुल दिखे। मुख्यमंत्री ने अमर उजाला की ओर से विद्यार्थियों प्रशंसा पत्र, पदक व उपहार देकर सम्मानित किया। सूबे के मुखिया से सम्मान पाकर विद्यार्थी सहित उनके अभिभावक बेहद खुश हुए।
कार्यक्रम में 10वीं के दो और 12वीं के छह विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय बोर्ड एवं सरकारी स्कूल के रहे। साढ़ौरा के गांव निवासी 10वी में अभिषेक जैन ने सर्वाधिक 490 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पुराना हमीदा की भूमि ने 488 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
वहीं 12वीं के मंजू रानी, अरुण कुमार, हिमांशु हसन, रिया, अंकिता, नितेश को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य व योजनाओं के बारे बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना यादगार पल है। वह इस पल को कभी नहीं भूल सकेंगे। उन्हें यह लम्हा हमेशा याद रहे।
इंजीनियर बनना लक्ष्य
लाहड़पुर निवासी अभिषेक जैन ने दसवीं में 490 अंक लेकर पहला स्थान पाया। अभिषेक इंजीनियर बनना चाहता है, जिसके लिए वह चंडीगढ़ से 11वीं के साथ कोचिंग कर लेकर तैयारी कर रहा है। अभिषेक ने बताया कि दसवीं की परीक्षा को लेकर पहले काफी तनाव था। परंतु योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कर यह मुकाम पाया। वह प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई करता। स्कूल में किया कार्य घर सेल्फ स्टडी से रिवाइज करना उसका शेड्यूल रहा।
वैज्ञानिक बनने का सपना
पुराना हमीदा निवासी भूमि पुरानी सब्जी मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा है। भूमि ने 488 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान पाया। भूमि ने बताया कि उसे पढ़ाना अच्छा लगता है। जिसका लाभ उसे दसवीं की परीक्षा में मिला। परीक्षा को लेकर थोड़ा डर था। परंतु उन्होंने डेली शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। परीक्षा के दिनों में प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई की। भूमि ने कहा कि यदि मन लगाकर काम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
आईएएस बन करनी है सेवा
खुर्दबन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मंजू रानी ने कला संकाय में 484 अंक प्राप्त किए। मंजू ने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर अपनी पढ़ाई कर रही है। जिसके लिए वह स्नातक में दाखिला लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेगी। मंजू ने कहा कि परीक्षा के दौरान वह उसका ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित रहा। इस दौरान किसी तरह का तनाव स्वयं पर हावी नहीं होने दिया। प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई की और दोहराव पर ज्यादा जोर दिया।
आईएएस बनना है लक्ष्य
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर के अरुण कुमार ने कला संकाय में 472 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। अरुण आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। अरुण ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसने बिल्कुल भी तनाव नहीं लिया। नियमित रूप से वह पढ़ाई करता रहा। परीक्षा के दिनों में पांच से छह घंटे पढ़ाई की। थकान व तनाव न हो इसके लिए बीच में ब्रेक भी लिया। ज्यादा पढ़ाई सुबह व देर शाम को शांत वातावरण में की।
सीए बनने की ख्वाहिश
पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी हिमांशु हसन ने वाणिज्य संकाय में 459 अंक प्राप्त किए। हिमांशु का लक्ष्य सीए बनने का है। बड़ी बहन एमकॉम कर रही हैं, जिससे प्रेरित होकर वाणिज्य में दाखिला लिया। हिमांशु ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसे बिल्कुल भी तनाव नहीं रहा। बड़ी बहन का मार्गदर्शन उसे मिलता रहा। नियमित दिनचर्या पढ़ाई के अलावा परीक्षा के दिनों में पांच से छह घंटे पढ़ाई की।
डॉक्टर बनने की इच्छा
खेड़ी दर्शन सिंह निवासी रिया कलावड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रही। रिया ने मेडिकल में 478 अंक प्राप्त किए। रिया चिकित्सक बनना चाहती है। नीट के एग्जाम में 720 में से 619 अंक प्राप्त किए हैं। रिया ने बताया कि स्कूल में पढ़ाया और घर आकर दोहराना। शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करना और सेल्फ स्टडी उनका सहयोगी बना। पढ़ाई के दौरान तनाव न बने इसके लिए परिवार से बातें करना उनकी दिनचर्या रहा। यू-ट्यूब का इस्तेमाल उन्होंने पढ़ाई में किया।
डॉक्टर बन करनी है सेवा
रादौर के गांव बकाना निवासी नितेश सैनी ने चमरौड़ी के राजकीय स्कूल से 12वीं और मेडिकल में 464 अंक प्राप्त किए। नितेश चिकित्सक बनना चाहता है। जिसके लिए नीट की कोचिंग भी ले रहा है। नितेश ने बताया कि लक्ष्य को ध्यान में रखकर वह पढ़ाई कर रहा है। स्कूल में पढ़ाया गया विषय व टॉपिक घर आकर दोहराना उसकी दिनचर्या रहा। मुश्किल टॉप को बार बार दोहराना और परीक्षा के दिनों में ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई की। इस दौरान उसने मोबाइल से दूरी बना ली।
आईएएस अधिकारी बनना लक्ष्य
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली की छात्रा अंकिता ने नॉन मेडिकल में 471 अंक प्राप्त किए। अंकिता आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और यूपीएससी को ध्यान में रखकर पढ़ाई कर रही है। भाई से प्रेरित होकर उसने बीसीए में दाखिला लिया है। अंकिता ने बताया कि पढ़ाई को उसने तनाव के रूप में नहीं लिया। बल्कि नियमित रूप से हर विषय पर ध्यान दिया। स्कूल में पढ़ाया और स्वयं से किया कार्य का आकलन व गलतियों पर ध्यान से यह मुकाम पाया है।