फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were made aware of their rights

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sun, 15 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of their rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बच्चों को यौन सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बाल संरक्षण इकाई की ओर से साईं सौभाग्य संस्थान में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में कार्यक्रम करवाया। इकाई के अधिकारियों ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने कहा कि बचपन मासूम होता है और सही व गलत का फर्क नहीं जानते हैं, ऐसे में इसकी पहचान करना जरूरी है। उन्होंने मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों को बाल संरक्षण बाल अधिकार बाल मजदूरी, बाल विवाह, किशोर न्याय, पॉक्सो अधिनियम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मजबूरियों से कम उम्र में ही जिम्मेदारी का बोझ कंधों पर आ जाता है और हंसता खेलता बचपन दम तोड़ देता है। बाल श्रम के इस बंधन को तोड़ना सब की जिम्मेदारी है। मिशन वात्सल्य का जिसका उद्देश्य हर बचपन सुरक्षित हो और बाल श्रम, बाल विवाह इत्यादि अभिशाप से मुक्त हो। इसे लेकर मिशन वात्सल्य कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बालश्रम के अपराध है। इसमें लगाम लगाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बचपन हंसता खेलता हो इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा। कम उम्र में विवाह एक अपराध है। उन्होंने बच्चों को आपातकालीन स्थितियों में सहायता पाने के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed