फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were informed about drone technology

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के बारे में बताया

Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about drone technology
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में सोमवार को ड्रोन बूट शिविर लगाया गया। आयोजन महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग विभाग ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोबोटिक्स ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के सहयोग से हो रहा है, जो तीन मई तक चलेगा। शिविर में 115 प्रतिभागियों को ड्रोन प्रौद्योगिकी के डिजाइन, नियंत्रण व अनुप्रयोग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण किट वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन जेएमआईटी रादौर निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने किया। उन्होंने भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान के विकास का महत्व बताया।
विज्ञापन

रोबोटिक्स में विशेषज्ञ एवं पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकर्ता डॉ. संजय कुमार ने ड्रोन डायनेमिक्स व वास्तविक नियंत्रण तंत्र पर अनुभव साझा किए। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर डॉ. महेश पाल ने ड्रोन तकनीक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के एकीकरण पर विचार रखे। सहायक प्रोफेसर डॉ. शेलजा दुआ ने इमेज प्रोसेसिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसे उभरते क्षेत्रों में ड्रोन के अनुप्रयोगों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव, डॉ. एलएस रीन, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. नवदीप, कपिल देव, रितु शेरोन, शिल्पा, एर. सिमरन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed