{"_id":"67e83fd7b2d21a198906b7c4","slug":"students-were-given-information-about-java-script-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-135311-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी जावा स्क्रिप्ट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी जावा स्क्रिप्ट की जानकारी
Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में जावा स्क्रिप्ट व रिएक्ट पर दो दिवसीय कार्यशाला हुई। आयोजन सीएसई एवं आईटी विभागों की ओर से किया गया। कार्यशाला का संचालन नेक्स्ट एल्गोरिदम यमुनानगर के सॉफ्टवेयर डेवलपर विशाल कपूर ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को संरचित व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में एचटीएमएल से वेब पृष्ठों की संरचना, जावा स्क्रिप्ट से इंटरएक्टिव फीचर्स जोड़ने व रिएक्ट से आधुनिक वेब एप्लिकेशन विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इंटरैक्टिव सत्रों ने उन्हें उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सके। 60 सीटों तक सीमित कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कोडिंग कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया।
जेएमआईटी के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने में मदद करते हैं। उन्होंने सीएसई व आईटी विभागों और विशाल कपूर के प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला सीएसई एचओडी डॉ. गौरव शर्मा, आईटी एचओडी डॉ. विकास जुनेजा, सीएसई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सविता शर्मा, सीएसई से सहायक प्रोफेसर कपिल देव के मार्गदर्शन में हुई।