{"_id":"66bd405a1f378040520ca66d","slug":"students-took-admission-on-284-seats-of-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-123794-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई की 284 सीटों पर विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई की 284 सीटों पर विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Thu, 15 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ओपन काउंसलिंग का बुधवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी दाखिला लेने के लिए आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से विद्यार्थी दाखिले के लिए आईटीआई पहुंच गए। शेड्यूल के अनुसार दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के मेरिट कार्ड लिए गए और उसके बाद कट ऑफ लिस्ट जारी कर विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। अब तक रिक्त 401 में से कुल 284 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। सीट पाने वाले विद्यार्थियों की एक-एक करके काउंसलिंग की गई। मंगलवार को कुल 68 दाखिले हुए। जबकि पहले दिन 216 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था। विद्यार्थियों की दाखिले के साथ ही फीस जमा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया के चार चरण के बाद कुल 401 सीट रिक्त रह गई थी। जिसके लिए 13 अगस्त से ओपन काउंसलिंग शुरू की गई। पहले दिन आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। जिसके चलते देर शाम साढ़े सात बजे तक विद्यार्थियों के दाखिले किए गए। पहले दिन कुल 422 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 216 को दाखिला दे दिया था। वहीं, दूसरे दिन 68 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। इसके बाद अब आईटीआई की कुल 117 सीटें रक्त गई हैं। हालांकि प्रक्रिया के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द भी करवाया और अपनी ट्रेड बदलने की भी सिफारिश की। जिसके लिए दाखिला समिति सदस्य विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर रहे हैं। आईटीआई में ओपन काउंसलिंग 23 अगस्त तक चलेगी। जिसके तहत प्रतिदिन पहले चरण में दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के मेरिट कार्ड लिए जाएंगे। इसके बाद हाथ से तैयार कर कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जा रहा है।
-- -- -- -- -
इन ट्रेड में खाली हैं अभी सीटें
ऑनलाइन प्रक्रिया के चार चरण के बाद जीओ इंफोर्मेटिक, प्लंबर, फाउंडरी मैन, कारपेंटर ट्रेड की सबसे ज्यादा सीटें खाली रही गई थी। जिसके लिए मंगलवार को प्रक्रिया शुरू की गई थी। ओपन काउंसलिंग के दो दिन में 284 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है। इसके बाद भी उक्त ट्रेड की सीटें खाली हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा सीटें जीओ इंफोर्मेटिक में खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 24 सीट हैं, जिसमें से मात्र तीन पर दाखिला हुआ है। बता दें कि आईटीआई में सभी ट्रेड्स कुल 1348 सीट हैं। दो दिन की ओपन काउंसलिंग के बाद कु 1189 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन
आईटीआई में विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग चल रही है। पहले दिन 216 और दूसरे दिन 68 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है। शुक्रवार को शेष सीटों के लिए प्रक्रिया चलाई जाएगी।
दीपेश महेंद्र, प्राचार्य आईटीआई।