फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students told the importance of joint family through speech, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने भाषण से बताया संयुक्त परिवार का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students told the importance of joint family through speech, Yamunanagar
भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करतीं प्राचार्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल (एमएल) पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता मं मुकंद लाल संस्थान की अन्य शिक्षण संस्थाओं के कक्षा एक से पांच तक के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता, पर्यावरण, पौधरोपण, ऑनलाइन शिक्षा, अनुशासन एवं संयुक्त परिवार का महत्व रहा।
विद्यार्थियों के भाषण का आकलन विषय वस्तु, हाव-भाव, उच्चारण तथा प्रस्तुतिकरण से किया गया। सभी विद्यार्थियों की प्रतिभागिता प्रशंसा का केंद्र रही। प्रतियोगिता में एंजेल, आराध्य, अंशिता, मिहिका, यशस्वी, धानवी, भाविका, आरवी, प्रभव, दृष्टि, चेतना, अर्नव, अचल व अर्पित का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में कक्षा चार से 12 के विद्यार्थियों के लिए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अनकहे नायक तथा 2047 भारत के संदर्भ में दृष्टिकोण पर लेख व कविता रूप में संयोजित पोस्टकार्ड लेखन स्पर्धा करवाई गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वयं, समाज तथा देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा, समर्पण एवं दूरदर्शिता के भाव से युक्त करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्माभिव्यक्ति इत्यादि भावों को संप्रेषित करना है। भाषण प्रतियोगिता ऐसे गुणों की प्राप्ति का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को अपनी वक्तव्य प्रतिभा को परिष्कृत रूप प्रदान करने के लिए ऐसी गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए। इससे उनकी अभिव्यक्ति शैली को नया रूप व दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed