{"_id":"68b1fe4bade493884b0b820e","slug":"students-showed-their-talent-in-world-entrepreneurship-fortnight-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142993-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विश्व उद्यमिता पखवाड़ा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विश्व उद्यमिता पखवाड़ा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 30 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यज एजेंसी
जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विश्व उद्यमिता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में नारा लेखन, पोस्टर बनाओ व उद्यमिता पर विचार गोष्ठी करवाई जाएगी।
इसी कड़ी में शुक्रवार को नोडल आईटीआई में प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिता में करीब एक हजार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता आईटीआई प्राचार्य दीपेश महेंद्रू के नेतृत्व में करवाई गई। बता दें कि विभाग की ओर से चार सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी जिलास्तरीय प्रतियोगिता नौ सितंबर को करवाई जाएगी।
इस दौरान आइडिया राइटिंग प्रतियोगिता में स्टेनोग्राफर अंजलि ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, कोपा की पलक ने दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर स्टेनोग्राफर की निकिता रही। नारा लेखन में सेविंग टेक्नोलॉजी की सुमन रानी ने पहला स्थान पाया। स्टेनोग्राफर की नेहा ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, एसओटी की नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में स्टेनोग्राफर की दिलशाना ने पहला स्थान पाया। ड्राफ्टमैन मैकेनिक की महक दूसरे स्थान पर रही। स्टेनोग्राफर की निशा सैनी ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे बताया। कार्यक्रम में रोजगार अधिकारी किरण पाल राणा, वर्ग अनुदेशक जयकुमार, वर्ग अनुदेशक मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।