फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showed their talent by making models

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent by making models
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं डीईओ प्रेमलता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित करीब 380 मॉडल और चार्ट प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के अलावा कला, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी तथा एनसीसी से संबंधित मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से विभिन्न विषयों की उपयोगी जानकारियां प्रस्तुत कीं। विद्यालय के प्राथमिक विभाग के छोटे बच्चों की ओर से तैयार मॉडल भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सुरेंद्र चड्ढा, रमन सलूजा, रूबी गुप्ता, विकास, कैलाश चंद्रा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या कंवलप्रीत कौर, प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि दीपक चौहान और अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रत्येक विषय से संबंधित तीन-तीन उत्कृष्ट मॉडल का चयन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों ने कम समय में बड़ी संख्या में आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रबंधक समिति के संयुक्त सचिव सुनील चंद्रा और कविता चंद्रा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रदर्शनी की परिकल्पना रसायन विज्ञान के प्राध्यापक रवि शर्मा ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed