फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showed their talent by making models

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मॉडल बना दिखाई प्रतिभा

Sun, 21 Jul 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent by making models
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा नर्सरी के विद्यार्थी ने स्टोरी लैंड नर्सरी टेल्स विषय पर बहुत सुंदर कहानी का अभिनय किया। कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा फ्रॉम फॉर्म टेबल, एक्सप्लोरिंग फार्म लाइफ विषय पर खेती में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न साधनों के बारे में बताया गया।
कक्षा यूकेजी के छात्रों द्वारा सीजन थ्रू दआइज ऑफ़ किंडरगार्डन विषय पर मौसम से संबंधित बहुत ही सुंदर मॉडल तैयार किए गए। कक्षा पहली के विद्यार्थियों द्वारा प्रोप्टेक्टिंग आवर एनिमल्स फ्रेंड्स पशुओं के बचाव के विभिन्न उपायों के मॉडल प्रस्तुत किए गए। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर बच्चों को संतुलित आहार से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी के बच्चों द्वारा केयरिंग फॉर आवर प्लेनेट विषय पर अपने ग्रहों को साफ सुथरा रखने से सम्बंधित मॉडल्स बनवाए गए। कक्षा चार के विद्यार्थियों ने ज्र्निंग तो थे स्टार्स; एक्सप्लोरिंग स्पेस , विषय पर बहुत सूंदर मॉडल्स प्रस्तुत किए गए। मुख्य अध्यापिका मोनिका शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निदेशिका शशि बाटला और प्रधानाचार्य सीमा कटारिया और मुकंद संस्थान की प्रबंधक भावना ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed