{"_id":"6adcf94ee5ae8002cc029937","slug":"students-showcased-their-talents-at-the-event-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165151-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समारोह में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समारोह में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
Sun, 25 Oct 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। स्वराज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह झंकार-द थीम ऑफ लाइफ का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, योग और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन के विभिन्न रंगों को प्रस्तुत करना था। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ प्रस्तुतियां देकर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिचय दिया।
इस दौरान शैक्षणिक क्षेत्र, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मैनेजर ज्ञान प्रकाश शर्मा, विशेष अध्यक्ष प्रमोद बंसल, विद्यालय निर्देशिका शशि भाटला, जेएमआईईटीआई के निदेशक डॉ. अजय शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, प्रिंसिपल प्रमोद ग्रोवर, हेडमिस्ट्रेस रेनू शर्मा, शालिनी इत्यादि मौजूद रहे।