फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students should adopt a healthy lifestyle: Dr. Goyal

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं विद्यार्थी : डॉ. गोयल

Sun, 30 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Students should adopt a healthy lifestyle: Dr. Goyal
छात्राओं को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रहरी क्लब, एंटी ड्रग अवेयरनेस एवं एंटी टोबैको सेल, रेडक्रॉस क्लब, एनएसएस, एनसीसी और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. महेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के नशे की ओर आकर्षित होने के कारणों पर चर्चा करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने आयोजन के लिए आयोजक विभागों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और कॅरिअर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सविता गर्ग, डॉ. पूनम, डॉ. राहुल सिंह सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed