{"_id":"61b79e8c1b5905738d4ef393","slug":"students-shared-ideas-in-milan-program-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl92651342","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मिलन कार्यक्रम में साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मिलन कार्यक्रम में साझा किए विचार
विज्ञापन
मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मिलन कार्यक्रम के साथ सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच संवाद करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से मिलन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के लिए करवाया गया। इस दौरान बुड़िया के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी मुकंद लाल पब्लिक स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच आपसी सूझबूझ और विचार के लिए संयुक्त बैठक करवाई गई।
इसके अलावा दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेल गतिविधियों में भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान व कंप्यूटर की प्रयोगशाला सहित पुस्तकालय का अवलोकन किया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी गुणी हैं। उनके गुणों को निखारने की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं। विद्यार्थी नए अनुभव प्राप्त करते हैं। नए चीजों व व्यवस्थाओं को जाने व समझने का उन्हें मौका मिलता है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।