{"_id":"685af9bafa2bdcab1106deb4","slug":"students-share-their-summer-school-experiences-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139859-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने साझा किए समर स्कूल के अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने साझा किए समर स्कूल के अनुभव
Wed, 25 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई) की ओर से चल रहा 21 दिवसीय समर स्कूल प्रेरणा का मंगलवार को समापन हो गया। यह समर स्कूल दामला के सेठ जय प्रकाश बहुतकनीकी संस्थान में चल रहा था। जिसमें विद्यार्थियों को नवाचार, सीखने और वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
समापन समारोह में रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा ही ज्ञान की कुंजी है, इसलिए विद्यार्थियों को विश्लेषणात्मक सोच विकसित करनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी करनी चाहिए और अनुशासित जीवनशैली अपनानी चाहिए। वहीं, उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रमुख मेंटर डॉ. आदेश सिंह ने 21 दिनों के कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समर स्कूल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा, यूनिक ग्रुप निदेशक ऋषभ गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।