{"_id":"6112c38f8ebc3e78e32905c4","slug":"students-rehearsed-for-independence-day-yamuna-nagar-news-knl795686134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने की रिहर्सल
विज्ञापन
रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी।
- फोटो : Yamuna Nagar
75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुकंदलाल स्कूल में मंगलवार को रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर सांस्कृतिक, योगा, मार्च पास्ट की द्वितीय रिहर्सल आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां एसडीएम सुरेंद्रपाल झंडा फहराएंगे। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को नई अनाज मंडी में सुबह 8 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाऐगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल बालकृष्ण, प्राध्यापक राकेश पाँचाल, पवन कुमार, मोनिका, सोना, रंजना, मोनू आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने परेड की रिहर्सल की
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिला पुलिस लाइन के मैदान में होगा। नगराधीश निशा ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए जिला पुलिस लाइन परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले भर के दर्जनों सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं विद्यार्थियों द्वारा योगा भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की टुकड़ियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल व स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरी तैयारी करके आएं। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी रिहर्सल के समय उपस्थित रहेंगे। रिहर्सल के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम दिया गागट, एआईपीआरओ मनोज पांडेय, प्रिंसिपल पिरथी सैनी, एईओ राजेश पोसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद

रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट करते पुलिस के जवान।- फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन