{"_id":"663022d8e9cae6473b0b2684","slug":"students-of-class-4th-and-5th-will-also-be-proficient-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118234-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कक्षा चौथी व पांचवी के विद्यार्थी भी होंगे निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कक्षा चौथी व पांचवी के विद्यार्थी भी होंगे निपुण
Tue, 30 Apr 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। निपुण भारत के अंतर्गत निपुण हरियाणा में एफएलएन कार्यशाला का आयोजन जगाधरी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी में किया जा रहा है। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर जगाधरी केएस संधावा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर दिन प्रतिदिन नई रिसर्च और एडवांसमेंट हो रही है।
इन रिसर्च के बेस पर अध्यापन विषय वस्तु में भी उन सभी नहीं एडवांसमेंट को शामिल किया जा रहा है ताकि अध्यापक और विद्यार्थी दोनों ही समय के अनुसार अपने आप को अपडेट रख सकें। कार्यशाला में कक्षा चौथी व पांचवीं की विषय वस्तु को किस प्रकार अधिक फलदायी बनाया जाए इस पर चार दिनों तक प्रशिक्षण कार्य करवाया जाएगा। अभी तक कक्षा एक से तीन तक एफएलएन कार्यक्रम चल रहा था। अब हरियाणा में एफएलएन कक्षा चौथी व पांचवीं के लिए भी आयोजन किया जा रहा है।
जगाधरी ब्लॉक के प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीपीसी राकेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यशाला का प्रारंभ डीईओ ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में कोऑर्डिनेटर संजीव सैनी, बीआरसी सुनीता गुप्ता, बीईओ जगाधरी केएस संधावा का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में 119 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो मई तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यशाला के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल धीमान, डॉ. नीलम शर्मा, सुरेश कुमार, डॉ. सपना हुरहा, रवि, प्रदीप कुमार, रीतू कांबोज, अंजली कांबोज, चारू बंसल, अंजू मास्टर ट्रेनर की भूमिका में रहेंगे।