फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students not returning tablets even after exams

Yamuna Nagar News: परीक्षा के बाद भी टैबलेट नहीं लौटा रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Students not returning tablets even after exams
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा समाप्त हो गई। परीक्षा के 10 दिन बाद भी सभी विद्यार्थियों ने अपने टैबलेट स्कूल में जमा नहीं करवाए। परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों से टैबलेट लेने के बाद इन कक्षाओं में आए नए विद्यार्थियों को यह टैबलेट दिए जाने हैं परंतु अभी तक सभी विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन

हालांकि विभाग ने परीक्षा के अंतिम दिनों में ही विद्यार्थियों से टैबलेट लेकर जमा करना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद अभी तक 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के ही टैबलेट वापस आए हैं। जिले में करीब पांच हजार विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनसे टैबलेट अभी लेने बाकी हैं। जिसके बाद विभाग ने टैबलेट जमा न करने वाले विद्यार्थियों की विद्यालय अनुसार सूची बनाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद इन विद्यार्थियों से अध्यापक व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

वहीं टैबलेट न लौटाने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम, चरित्र प्रमाणपत्र, गतिविधियों में भाग लेने, खेल संबंधी सहित स्कूल से मिलने वाले तमाम प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाएंगे। विभाग ने अभी केवल 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस ले रहा है जबकि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों से टैबलेट नहीं लिए जाएंगे, चूंकि वे इसका इस्तेमाल 12वीं में करेंगे। ऐसे में विभाग ने विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------


पांच हजार टैबलेट आने हैं शेष

10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थियों से पूरे टैबलेट वापस लिए जारी हैं। विभाग की ओर से जिले के 24460 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। जिसमें 12वीं के विद्यार्थियों की कुल संख्या 7500 है जबकि 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या 7400 के करीब है। इसमें से करीब 3200 विद्यार्थी ऐसे हैं जो उच्च विद्यालय में पढ़ते हैं। अभी तक 12वीं के करीब छह हजार विद्यार्थियों से ही टैबलेट वापस आएं हैं जबकि 1500 विद्यार्थियों ने टैबलेट नहीं लौटाए हैं।
वहीं इस बार 12वीं में प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों को लेकर संशय है, चूंकि जब तक वे दाखिला नहीं लेंगे, टैबलेट नहीं दिए जा सकते हैं। वहीं उच्च विद्यालयों के करीब 3500 विद्यार्थियों से टैबलेट लिए जाने हैं। ऐसे में विभाग विद्यार्थियों से संपर्क कर रहा है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। टैबलेट न देने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार की गई है। पिछले साल करीब 350 विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा नहीं करवाए। जिसके चलते उनका परिणाम व अन्य प्रमाणपत्र रोक दिए गए हैं।



--------


वर्जन

विद्यार्थियों से टैबलेट लिए जा रहे हैं। चूंकि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ही यह दिए जाएंगे। ऐसे में 10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थियों से टैबलेट लिए जा रहे हैं। 11वीं के विद्यार्थी यही टैब 12वीं में प्रयोग करेंगे। करीब 80 प्रतिशत टैबलेट वापस जमा हो गए हैं। परीक्षा के बाद विद्यार्थी बाहर घूमने व अन्य कारणों से यह जमा नहीं करवा पाए। धीरे-धीरे सभी लौटा रहे हैं। जल्द ही सभी टैबलेट वापस ले लिए जाएंगे। प्रवेश उत्सव चल रहा है, इसके बाद गणना की जाएगी।
- कर्णवीर सिंह राणी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed