{"_id":"6a1f24fcb7dc5a58bb08a885","slug":"students-learned-yoga-and-character-building-techniques-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157107-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सीखे योग और चरित्र निर्माण के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सीखे योग और चरित्र निर्माण के गुर
Wed, 03 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में आयोजित शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे गुरुकुल कलेसरा के विद्यार्थी। स्वयं
- फोटो : इकौना तहसील में पीड़ितों को चेक प्रदान करते विधायक।
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शारदा गुरुकुल कलेसरा के विद्यार्थियों ने महर्षि कणाद वैदिक संस्कृत गुरुकुल, बेहट (सहारनपुर) में हुई आर्यवीर दल योग व युवा चरित्र निर्माण शिविर में भाग लिया। सात दिवसीय शिविर में गुरुकुल के नौ विद्यार्थियों ने योग, प्राणायाम, यज्ञ, वैदिक संस्कृति तथा शारीरिक प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर में वैदिक, भविश, युवराज, कार्तिक, लविश, आर्यन, पीयूष, विनायक और सुनील ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को लाठी, तलवार चलाना, शारीरिक व्यायाम और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना रहा।
मुख्यातिथि वैदिक धर्म प्रचारक गौतम खट्टर ने युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। मजबूत चरित्र व श्रेष्ठ संस्कार ही युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
शारदा गुरुकुल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में वैदिक जीवन मूल्यों, शारीरिक दक्षता और नैतिक संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। शिविर से लौटे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।