{"_id":"612545258ebc3e5f9926c090","slug":"students-getting-upset-due-to-slow-speed-of-registration-portal-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl80978620","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण पोर्टल की रफ्तार धीमी होने से विद्यार्थी हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण पोर्टल की रफ्तार धीमी होने से विद्यार्थी हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऑनलाइन पंजीकरण में उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल की रफ्तार धीमी होने से विद्यार्थी परेशान हैं। इससे पंजीकरण में अधिक समय लग गया है। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 420 सीट के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। मंगलवार को करीब 395 विद्यार्थियों ने बीकाम, बीएससी, बीसीए, बीए व बीकाम कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए आवेदन किए।
कॉलेजों में दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 16 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया था। कोरोना संक्रमण के कारण कॉलेज में बहुत ही कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी बनाया गया है। दाखिला कमेटी संयोजक प्रो. अमित कुमार ने बताया कि सरकारी महाविद्यालय अहड़वाला में कुल 420 सीट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। महाविद्यालय में विद्यार्थी बीकॉम, वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल, बीसीए व बीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
इस बार केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत केवल उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोटर्ल पर ही आवेदन किए जा रहे हैं। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 26 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके पश्चात 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच होगी। दो सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली सूची में दाखिले मिलने वाले विद्यार्थियों को दो सितंबर से छह सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद आठ सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
दूसरी सूची में नाम आने वाले छात्र छह से 11 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। 13 सितंबर से कॉलेज में बची शेष सीट के लिए ओपन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कॉलेज में विद्यार्थियों की मदद के लिए विशेष सहायात केंद्र स्थापित किया गया है। ताकि विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रो. रमेश धारीवाल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण निशुल्क है। विद्यार्थी कॉलेज आकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
मंगलवार तक हुए आवेदन
बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन में 20 सीट के लिए 15 आवेदन
बीएससी नॉन मेडिकल में 40 सीटों के लिए 35 आवेदन
बीएससी मेडिकल में 20 सीटों के लिए 15 आवेदन
बीसीए में 20 सीटों के लिए 60 आवेदन
बीए में 240 सीटों के लिए 200 आवेदन
बीकॉम में 80 सीटों के लिए 70 आवेदन