फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students gave the message of cleanliness by making posters

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 15 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of cleanliness by making posters
प्रतियोगिता के दौरान बनाए पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तीसरे सप्ताह एनएसएस, एनसीसी व वाईआरसी ईकाइयों की ओर से स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, वाईआरसी विद्यार्थी सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। डॉ. ललित कुमार, प्रो. रजनी गोयल की देखरेख में प्रतियोगिता करवाई गई। डॉ. ललित कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। प्रो. रजनी गोयल ने कहा कि जब तक सभी लोग जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, स्वच्छ हरियाणा का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। हमारी गली, मोहल्ला, क्षेत्र, गांव, शहर व जिला स्वच्छ हो इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed