फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students garnered applause with colorful presentation, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से वाहवाही लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students garnered applause with colorful presentation, Yamunanagar
डीएवी डेंटल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी डेंटल कॉलेज में अलविदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
बतौर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने हिस्सा लिया। कॉलेज के पूर्व छात्र एवं रादौर के डीएसपी डॉ. रजत गुलिया ने भी समारोह में शिरकत की। इस दौरान कमलदीप गोयल ने कहा कि कोर्स पूरा कर अब यह विद्यार्थी एक नए दौर की शुरुआत करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह जिस प्रकार उन्होंने मन लगाकर शिक्षा ग्रहण की अब उसी प्रकार मन लगाकर काम करें निश्चित तौर पर सफलता उन्हें जरूर प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में कोर्स पूरा कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. इंद्र कुमार पंडित ने बताया कि कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर कॉलेज का नाम बुलंदियों पर पहुंचा रहे हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कथक, भांगड़ा, डांडिया और फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed