फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   students, expressed, degree, convocation

दीक्षांत समारोह में डिग्रियां पाकर झूम उठीं छात्राएं

Mon, 06 Jan 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर Updated Mon, 06 Jan 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
 students, expressed, degree, convocation
यमुनानगर जिले के बिलासपुर में शिक्षा मानव के भीतर सही सोच विकसित करती है। शिक्षा से मानव अपने व्यावहरिक, सामाजिक व आर्थिक जीवन में सही निर्णय लेकर सफल हो सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री हासिल करना नहीं है अपितु शिक्षा द्वारा सही समय पर सही निर्णय लेकर अपने कौशल को प्रदर्शित करना है। शिक्षा के माध्यम से ही हम समाज के लोगाें में एक नई सोच विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन


उक्त शब्द कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कालेज के प्रोफेसर डॉ. डीडी अरोड़ा ने श्री सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में 126 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि ने संस्थान के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल से नवाजा। इनमें सीएसई की संजना भुटानी, आईटी की गीन्नी दुग्गल, ईसीई की शेफाली, प्रगति गर्ग, पुष्पेंद्र कौर, ऋतु वर्मा को सम्मानित किया गया।

डॉ. डीडी अरोड़ा ने कहा कि हमें समाज के प्रति भी अपने कर्तव्य को समझना चाहिए। शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. एमके सहगल ने कहा कि हमेशा सही सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

नकारात्मक विचार आदमी की उन्नति में बाधा बनते हैं। उन्हाेंने कहा कि केवल डिग्री ले लेने मात्र से ही हमारी शिक्षा का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है बल्कि  उसका सही समय पर सही उपयोग कर लोगाें को सही रास्ता दिखाना है।


गलतियों से सबक लेना चाहिए और गलतियों को न दोहराना ही असली मैनेजमेंट है। संस्थान के चेयरमैन ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

इस मौके पर डा. रजनी सहगल, अजय सिडाना, अरविंद ग्रेवाल, प्रदीप राजपूत, विनोद कुमार, अनुराधा पंजेटा, विक्रांत गुलाटी, मनीष गोयल, वैभव कक्कर, प्रीति, सिमरनप्रीत सिंह, प्रदीप नरवाल, निकिता शर्मा सहित संस्थान के स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed