{"_id":"61649d648ebc3e6c4f20868a","slug":"students-exposed-to-aspects-of-science-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl862091106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को विज्ञान के पहलुओं से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को विज्ञान के पहलुओं से अवगत कराया
विज्ञापन
विज्ञान मेले में बच्चों को जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। ग्रामीण युवा विकास मंडल के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुमथला में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के साथ ही ऊर्जा उपकरण बनाने की विधि भी बताई गई। साथ ही ऊर्जा संरक्षण में एलईडी के महत्व को बताया गया।
कुछ छात्रों ने एलईडी भी स्वयं बनाकर देखा। हमारा जल कितना शुद्ध है और कितना अशुद्ध है, जल को किस प्रकार से जांचा जा सकता है, इसकी सही जानकारी दी गई। खाद्य गुणवत्ता के अंतर्गत रसोई में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच को बहुत ही सरलता पूर्वक घर पर ही जांचने के बारे में बताया गया। कठपुतली किस प्रकार से संचार के प्रचार प्रसार में सहायक सिद्ध हो सकती है, इसके लिए पपेट शो के माध्यम ई-कचरा के उचित प्रबंधन की जानकारी देने के साथ-साथ मनोरंजन भी करवाया गया।
कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के सभी बच्चों ने साइंस मेले का पूरा आनंद लिया। फन विद साइंस को लोको पोस्ट पर कूड़े हो चुकी वस्तुओं से निर्मित किट के विज्ञान के कठिन समझे जाने वाले प्रयोगों को सरलता से समझने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बिना माचिस तेल से अग्नि प्रकट करना, सम्मोहन विद्या, सनी को लोटे में कैद करना आदि का प्रदर्शन कर चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या की गई।
विज्ञापन
मेले में विषय विशेषज्ञों की ओर से बहुत ही रोचक व सरलता के साथ विज्ञान की जानकारी प्रदान की गई। सभी बच्चों ने साइंस मेले से बहुत कुछ सीखा और इसका पूरा आनंद लिया। स्कूल के प्रबंधक डॉ सुदेश बंसल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। मेले के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अरुणा शर्मा, विशा कंबोज, किरण,अशोक, धरमवीर, मनीष, वृंदा, निशा, पूजा, सुषमा, शिवानी आदि मौजूद रहीं।