{"_id":"68c5c0ff996fb17235033499","slug":"students-displayed-their-talent-on-the-ramp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143786-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रैंप पर छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रैंप पर छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Sun, 14 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित फैशन शो हिस्सा लेतीं छात्राएं व अन्य। संस्थान
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से पनाश-13 फैशन शो का आयोजन किया गया। रैंप पर छात्राएं आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। छात्राओं ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समाजसेविका रजनी सिंगला ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। डीएवी कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता, पीएचसीसी से डॉ. मोनिका शर्मा व कामेडियन गुरप्रीत चावला विशिष्ट अतिथि रहे। रीजनल प्राइड राउंड में महक को बेस्ट मॉडल व प्रभ को बेस्ट डिजाइन, आइकोनिक राउंड में अमीषा को बेस्ट मॉडल व तनिशा को बेस्ट डिजाइनर चुना गया।
एथनिक एलीगेंस राउंड में रूपेंद्र व खुशी को बेस्ट मॉडल तथा मुस्कान व सृष्टि को बेस्ट डिजाइनर, मैलेडी इन मोशन राउंड में वासुई को बेस्ट मॉडल व सिमरन को बेस्ट डिजाइनर, नोटीक्नोटी राउंड में नेहा को बेस्ट मॉडल व दिव्या व याशी को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया। ऑसियन ट्रीजर राउंड में दामिनी को बेस्ट मॉडल व राधा को बेस्ट डिजाइन को खिताब दिया गया।
विज्ञापन
स्ट्रीट हिट डेनिम राउंड में संजना को बेस्ट मॉडल व तनीषा को बेस्ट डिजाइन, फैशन फ्लाइंग राउंड में अंजली को बेस्ट मॉडल व इकम को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि रजनी सिंगला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में फैशन केवल आधुनिकता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह परंपरा और नवाचार का सुंदर संगम है।
भारत का फैशन उद्योग न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए हुए है बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान भी बना रहा है। आज के युवा फैशन को केवल पहनावे तक सीमित नहीं मानते, बल्कि यह उनकी पहचान और व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स और बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स के कारण फैशन तेजी से बदलता है और युवा इसे अपनाने में सबसे आगे रहते हैं।
कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में फैशन डिजाइनर मीतू सलूजा, मिस इंडिया प्राइड ऑफ इंडिया 2023 की विजेता महिमा जॉर्ज व फैशन डिजाइन बिंदू चड्ढा शामिल रहीं। कार्यक्रम फैशन डिजाइनिंग विभाग इंचार्ज मंजीत कौर की देखरेख में हुआ।