फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students delivered a spectacular performance in the yoga competition

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने योग स्पर्धा में किया शानदार का प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students delivered a spectacular performance in the yoga competition
योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में योग भारती यमुनानगर और योग विभाग डीएवी गर्ल्स कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ओपन योग गतिविधि गई। इसका उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में जिले के 12 शिक्षण संस्थानों के 125 प्रतिभागियों ने योगासनों की प्रस्तुतियां दीं।



मुख्यातिथि गुरु नानक खालसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरिंदर सिंह कंग रहे। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुरेंद्र कौर ने की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में योग भारती हरियाणा संगठन के सचिव सुरेंद्र पाल, बलबीर, मोहनलाल, सोमपाल, सुरेश पाल, अभिषेक, नायब सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, मंगल सिंह और रमेश महेश्वरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान वाटर मैन गोबिंद सिंह भाटिया ने जल संरक्षण और पौधरोपण का संदेश दिया। वहीं एक सोच नई सोच संस्था की ओर से शशि गुप्ता ने प्रतिभागियों को ग्लूकोज के पैकेट वितरित किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका बलिंद्र कुमार, सुभाष कुमार, सुनीता, रितु बहल, तजिंदर सिंह, आरती, अमृत ज्योति और रजनी शर्मा ने निभाई। संचालन तनु चौहान ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अमृता प्रीतम, किरण गुलाटी, डॉ. रंजना कम्बोज, डॉ. स्मृति शर्मा, दिव्या और नैना सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed