{"_id":"673fb52ea9990dc4e40dbdd4","slug":"students-created-a-stir-with-their-presentations-in-the-inter-school-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-128730-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मचाई धूम
विज्ञापन
जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में वीरवार को खोज इक हुनर की इंटर स्कूल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें मुख्य आकर्षण चेहरे पे चेहरा, पोस्टर बनाना, कोलाज मेकिंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य, एकल गीत, नृत्य, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से करीब 600 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में संस्थान निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता मुख्यातिथि रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का मानसिक व कौशल विकास होता है। प्रतियोगिता में मेहंदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों ने शानदार कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका हिंदू गर्ल्स कॉलेज की प्रो. डॉ. सोनिया शर्मा, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्रो. डॉ. सुरेंद्र कौर ने निभाई।
-- -- -- -- --
ये बने प्रतियोगिता के विजेता
प्रश्नोत्तरी में आनंद पब्लिक स्कूल जगाधरी ने पहला स्थान पाया। जबकि एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी दूसरे व इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी तीसरे स्थान पर रहा। ऐड मैड शो प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने पहला, इंडियन पब्लिक स्कूल ने दूसरा और एसडी सीनियर स्कूल जगाधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिमिक्री में इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी ने पहला, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में एसडी सीनियर स्कूल जगाधरी ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने दूसरा और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
रंगोली में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने पहला, एसडी सीनियर स्कूल जगाधरी ने दूसरा और स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल थापर कॉलोनी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी ने तीसरा स्थान पाया। चेहरे पे चेहरा प्रतियोगिता में आनंद पब्लिक स्कूल ने पहला, एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी ने दूसरा और एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल यमुनानगर ने पहला, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी और दूसरा इंडियन पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग में इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी ने बाजी मारी।
वहीं, फूल सज्जा प्रतियोगिता में एसडी सीनियर स्कूल जगाधरी प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी द्वितीय और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी तृतीय स्थान पर रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने पहला स्थान पाया। जबकि दूसरे स्थान पर आनंद पब्लिक स्कूल और तीसरे स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर रहा।