फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students created a buzz with their cultural performances

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मचाई धूम

Sun, 28 Sep 2025 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 04:13 AM IST
विज्ञापन
Students created a buzz with their cultural performances
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला में करवाई गई। इस दौरान कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12वीं के दो समूहों में चार सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी व लघु नाटिका शामिल रहे।
पूर्व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। वहीं, उपजिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी व अंबाला के उपजिला शिक्षा अधिकारी अशोक राणा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक धीमान के नेतृत्व में करवाया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि कंवरपाल गुर्जर ने किया। अनिल कुमार शास्त्री व प्रवक्ता अनामिका वालिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में कैलाश शर्मा, मार्केट कमेटी प्रताप नगर चेयरमैन कैलाश शर्मा, ओबीसी मोर्चा के रिंकू धीमान, हैफेड अध्यक्ष बलिंद्र उपस्थित रहे। समापन पर एचएसएससी सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम

रागिनी : राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा से हर्ष तृतीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहाड़ी कलां चौथे स्थान पर रहे।
समूह नृत्य : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा द्वितीय, राजकीय विद्यालय हाफिजपुर तृतीय और राजकीय विद्यालय ललहाड़ी कलां चतुर्थ स्थान पर रहे।


सोलो डांस : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला की मानसी प्रथम, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली की ज्योति द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर की रितिका तृतीय रही। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खिलांवाला की अरजा चतुर्थ स्थान पर रहीं।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed