फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students celebrated with teachers on the result

रानदार परिणाम पर विद्यार्थियों ने अध्यापकों संग मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated with teachers on the result
यमुनानगर। जिले के स्कूलों का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। वीरवार को भी विद्यार्थी परिणाम जानने और गुरुजनों का आशीर्वाद लेने स्कूल पहुंचे। यहां गुरुजनों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी। यहां विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। सभी ने मिलकर खुशी मनाई। वहीं विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा के लिए अध्यापकों से चर्चा की।
विज्ञापन

कलावड़ स्थित शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंचल सैनी ने 474 अंकों के साथ प्रथम, हरमंदीप कौर ने 472 अंकों के साथ द्वितीय व नैंसी सैनी ने 470 अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया। इस दौरान 47 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। बिजनेस स्ट्डीज में दो विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक गुरुचरण सैनी ने बताया कि यह सभी उपलब्धियां अध्यापकों के अथक प्रयास व अभिभावकों के सहयोग से मिली है। विद्यार्थियों को प्रबंधक समिति सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने पाई मेरिट
रादौर। राजकीय स्कूल अंटावा का 12वीं का परिणाम शानदार रहा। अंग्रेजी प्रवक्ता पवन रोहिला ने बताया कि स्कूल में 12वीं के आर्ट व विज्ञान संकाय में 77 विद्यार्थी थे। सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने 250 से अधिक अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि अमन ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, चंचल ने 91 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल देवराज शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सुनील बठला, मनीष तंवर, पवन रोहिल्ला, मुल्तान, ब्रह्म प्रकाश, जितेंद्र, एबीआरसी संजय, राकेश, मिथुन, प्रवीन, राजेश, शलिंद्र, विकास, दीपक, लक्ष्मी देवी, सरला, रंजीत कौर, तरुण, चंद्रप्रकाश, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अध्यापकों ने करवाया मुंह मीठा
रादौर। एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर के चेयरमैन अनिल कांबोज, गीता देवी, प्रिंसिपल अशोक कुमार ने शानदार परिणाम पर सभी को बधाई दी। इस दौरान कॉमर्स से प्राची ने अकाउंट विषय में 100 में से 100 और तनीषा ने बिजनेस स्ट्डीज में 100 में 99 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में प्रीति, आर्यन, सुहानी, वंशिका, अंजना व अनीशा ने मेरिट पाई। नॉन मेडिकल से सलोनी, दीपाक्षी, महक पुत्री कुलदीप, महक पुत्री हरीश ने मेरिट पाई। आर्ट से सुभाना, कानिश, कनक, रोहित व अंकिता ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed