{"_id":"6a36dfd563270143140363b4","slug":"students-built-and-launched-15-rockets-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-158177-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने 15 रॉकेट बनाकर किया प्रक्षेपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने 15 रॉकेट बनाकर किया प्रक्षेपण
Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में हिस्सा लेते विद्यार्थी व मौजूद अध्यापक। संस्थान
- फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर एवं किसान। स्रोत विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में समर स्कूल प्रेरणा-2026 के तहत विशेष रॉकेट्री कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंजीनियर अमन कुमार और प्रोजेक्ट असिस्टेंट गुलशन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने 15 रॉकेट तैयार किए और स्वयं निर्मित लॉचर की सहायता से उनका सफल प्रक्षेपण करके दिखाया।
सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा इस्जेक और एडविन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए मेंटर्स गौतम जांगिड़, यश गुप्ता, शौर्य, अभिलाषा और जानवी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य संजीव सहगल की ओर से पहला रॉकेट लॉच कर की गई। इसके बाद अध्यापकों और विद्यार्थियों ने आर्यभट्ट, रफ्तार और शाखा नामक रॉकेट लॉच किए, जो करीब 200 मीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंचे। रॉकेट कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों ने बॉक्स टेलीस्कोप निर्माण गतिविधि में हिस्सा लिया और 20 से अधिक टेलीस्कोप तैयार किए। इनके माध्यम से दूर स्थित वस्तुओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। इस अवसर पर स्थानीय समन्वयक कपिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।