फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are showing interest in taking admission in employment oriented courses, registration has increased

Yamuna Nagar News: रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने में रुचि दिखा रहे विद्यार्थी, पंजीकरण में आई तेजी

Wed, 28 May 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students are showing interest in taking admission in employment oriented courses, registration has increased
जगाधरी। इस वर्ष विद्यार्थी रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में रुचि दिखा रहे हैं और काॅलेज में पहुंचकर इससे संबंधित पाठ्यकक्रमों की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, गर्मी के कारण विद्यार्थी काॅलेज जाकर आवेदन करने के बजाय ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अभी तक करीब 40 प्रतिशत आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस बार विद्यार्थियों का रुझान प्रोफेशनल कोर्सेज पर ज्यादा है। जिसके लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार इन कोर्सिज की कट ऑफ लिस्ट काफी ऊंची जाने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का बीएससी, बी. कॉम, बीए, बीसीए, बीबीए, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी बॉयो इत्यादि कोर्स के प्रति ज्यादा रुझान दिखाई दे रहा है। बता दें कि जिले में पांच राजकीय काॅलेज के अलावा आठ ऐडेड कॉलेज हैं। इसके अलावा बहुतकनीक व प्रबंधन संस्थान हैं। वहीं, विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी कॉलेज में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। जिला उच्च शिक्षा अधिकारी सुमन भाटिया ने बताया कि राजकीय काॅलेज में विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए प्रचार किया जा रहा है। सरकारी कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे विद्यार्थियों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन




---------------

राजकीय कॉलेज को मिले दो नए कोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में इसी सत्र करवाए जाने वाले नये पाठ्यक्रमों और विषयों की सूची जारी कर दी है। राजकीय महाविद्यालय को दो नए कोर्स बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट और सोशियोलाॅजी यानि समाजशास्त्र शुरू करने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शेड्यूल जारी होते ही शुरू हो जाएगी। नए कोर्स मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को भारी लाभ होगा। अब पास काॅलेज में ही मनचाहा कोर्स उपलब्ध होने से लड़कियों की उच्च शिक्षा में बाधाएं कम होगी। प्राचार्य ने कहा कि इन कोर्सेज से विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयों के साथ उन क्षेत्रों में दक्षता उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, जो उन्हें रोजगार में मददगार हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और कॅरिअर की दिशा पहचानने और उसे सशक्त बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट कोर्स देश और राज्य में तेजी से बढ़ रहे पर्यटन उद्योग को देखते हुए शुरू किया जा रहा है। इससे युवाओं को होटल मैनेजमेंट, ट्रैवल एजेंसी, गाइड सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स उन्हें काॅर्पोरेट व प्रबंधन क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा। समाजशास्त्र विषय मूल्य और रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, अनुसंधान, संचार, बेहतर हस्तांतरणीय कौशल, सामाजिक अंत: क्रियाओं को समझने, डेटा और विश्लेषणात्मक कौशल पर एक भरोसेमंद पकड़, सक्रिय और जागरूक नागरिक बनने की क्षमता में वृद्धि करने में सहायक है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विविध और व्यावसायिक कोर्सेज की शुरुआत से क्षेत्र युवाओं के लिए शैक्षणिक और कॅरिअर विकास का हब बन सकता है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed