फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are not interested in enrolling in new courses

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों का नए कोर्स में दाखिले का रुझान नहीं

Sun, 22 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students are not interested in enrolling in new courses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दो सरकारी कॉलेजों को सत्र 2025-26 के लिए स्नातक के तीन नए कोर्स जरूर मिले, पर उनमें दो में दाखिले का रुझान नहीं दिख पाया। छछरौली के राजकीय कॉलेज में बीटीएम (बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट) में 40 सीटों पर मात्र नौ ही आवेदन आए। वहीं रादौर के राजकीय कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंस में 80 सीटों पर 12 पंजीकरण हुए।
जिले के पांच में से दो राजकीय कॉलेज को सत्र 2025-26 के लिए तीन नए कोर्स की सौगात मिली। इनमें छछरौली के राजकीय कॉलेज में बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) व बीटीएम (बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट) और रादौर के राजकीय कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स शामिल हैं। इन सहित अन्य कोर्स में दाखिले के लिए 19 मई से 16 जून तक पंजीकरण हुए। नए कोर्स में बीबीए को छोड़ बीटीएम व बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स में दाखिले के लिए रुझान नहीं दिखा।
विज्ञापन

नए कोर्स सहित राजकीय कॉलेजों में कई पुराने चल रहे कोर्स में भी सीटों के बराबर आवेदन नहीं हो पाए हैं। छछरौली के राजकीय कॉलेज में बीए की 400 सीट हैं, पर आवेदन 259 ही आए। ऐसे ही इसी कॉलेज में बीकॉम की 160 सीटों पर 100, बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों पर 31 आवेदन आए। ऐसे ही रादौर के राजकीय कॉलेज में बीए की 240 सीटों पर 130 आवेदन आए। व्यासपुर के आहड़वाला कॉलेज में बीए की 320 सीटों पर 143, बीकॉम की 80 सीटों पर 63, बीकॉम वोकेशनल की 20 सीटों पर 13, बीएससी फिजिकल साइंस की 40 सीटों पर 16 ही आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतिम सूची 25 को लगेगी : सुमन बाला
जिला उच्च शिक्षा अधिकारी सुमन बाला ने कहा कि कॉलेजों में स्नातक के कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद शेड्यूल अनुसार 25 जून को अनंतिम (प्रोविजनल। और 26 जून को अंतिम वरीयता सूची जारी होगी। वरीयता सूची में जिन आवेदकों के नाम आएंगे, उन्हें फीस भरने के लिए 27 से 30 जून तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed