फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are learning new genres in adventure camp

Yamuna Nagar News: एडवेंचर शिविर में विद्यार्थी सीख रहे नई विधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Students are learning new genres in adventure camp
मोरनी में एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेते जिले के विद्यार्थी। - फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा। मोरनी के पास टिक्कर ताल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे एडवेंचर शिविर में स्कूली विद्यार्थी कई साहसिक गतिविधियों के माध्यम से नई विधाएं सीख रहे हैं। इस शिविर में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ साढौरा खंड के गांव कोटला, सालेहपुर, रसूलपुर, लहाड़पुर व सरांवा स्कूलों के 20 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी कर्णवीर राठी ने बताया कि आठ दिसंबर से शुरु हुए इस शिविर का समापन 12 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि एडवेंचर शिविर बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकाल उनमें साहस और रोमांच की भावना का विकास करते हैं। इससे बच्चों में निर्णय लेने और सीमित संसाधनों में जीवनयापन आदि गुण विकसित होते हैं। साथ ही बच्चे जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। मनाली से प्रशिक्षित हाइलेंडर टीम द्वारा बच्चों को साहासिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सतपाल शर्मा ने बताया कि एडवेंचर शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस की भावना बढ़ती है। कैंप में बच्चों को मनोरंजक खेल भी करवाए जाते है जिनसे बच्चो का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस जिला स्तरीय शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों का राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर के लिए चयन किया जाता है। उसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के शिविर के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed