फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are learning modern technology in ITI

Yamuna Nagar News: आईटीआई में विद्यार्थी सीख रहे हैं आधुनिक तकनीक

Sun, 15 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students are learning modern technology in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब केवल औद्योगिक प्रशिक्षण ही नहीं मिल रहा बल्कि वे आधुनिक तकनीक सीख रहे हैं। विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नोडल आईटीआई में थ्री-डी ड्राइंग से इंजीनियरिंग तकनीक सिखाई जा रही है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर पर मैकेनिकल, सिविल, ऑटोमोबाइल इत्यादि की जानकारी दी जा रही है।
विद्यार्थी प्रशिक्षण को मॉडल बनाकर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इस दोहरे प्रशिक्षण से रोजगार पाना आसान होगा। विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बिजली, घरेलू उपकरण, औद्योगिक उपकरण, मशीन इत्यादि चलाने व ठीक करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब संस्थान में इसका स्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

अब विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में करवाया जाने वाला पाठ्यक्रम भी सिखाया जाता है। विद्यार्थियों को मैकेनिकल, सिविल, ऑटोमोबाइल, टूल इत्यादि इंजीनियरिंग के बारे बताया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी कंप्यूटर पर विभिन्न सॉफ्टवेयर की सहायता से डिजाइन बना रहे हैं। विभिन्न मशीनों की तकनीक व इंजीनियरिंग सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं विद्यार्थी इनके मॉडल भी तैयार कर रहे हैं। इसी तरह सिविल इंजीनियरिंग की तकनीक जानकर विद्यार्थी ड्राइंग बना रहे हैं। इसके बाद अपनी ड्राइंग को मॉडल कर रूप दे रहे हैं। इससे उनका अनुभव बढ़ रहा है। विद्यार्थी आईटीआई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से मॉडल तैयार कर रहे हैं।
अनुदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान व अनुभव की वृद्धि करना है। मॉडल बनाने से विद्यार्थियों को बारीकियों का पता चलता है। इस पाठ्यक्रम व गतिविधियों का विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। उन्हें नौकरी के साथ स्वरोजगार में सहायता होगा। उक्त इंजीनियरिंग की बाजार में काफी मांग है। प्रशिक्षण के साथ इंजीनियरिंग का ज्ञान होने से विद्यार्थी दोहरी क्षमता से आगे बढ़ सकते हैं।


सिविल इंजीनियरिंग में ज्यादा रुझान

आईटीआई सिविल ट्रेड में विद्यार्थियों का विशेष रुझान है। चूंकि सिविल ट्रेड के लोगों की सभी सरकारी विभागों सहित निजी क्षेत्र में अच्छी मांग है। ऐसे में आईटीआई सिविल ट्रेड के विद्यार्थी सिविल इंजीनियरिंग में अपना ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सिविल ट्रेड के विद्यार्थियों ने आईटीआई सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों के मॉडल तैयार किए हैं। इसके अलावा डिस्पेंसरी व अन्य स्थानों के मॉडल बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed